Categories: गुठनी

गुठनी में वाहन समेत 250 पेटी शराब बरामद

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेक पोस्ट से 250 पेटी अंग्रेजी शराब से भरी 407 गाड़ी को बरामद किया तथा मौके पर धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक हरियाणा जिले के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम-भिवाड़ी निवासी दीपक सैनी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस बल एएसआई मोहन लाल पासवान, एएसआई हरिवंश यादव, गार्ड आनंद यादव, शैलेंद्र यादव और अन्य पुलिस जवानों के साथ एक दल का गठन कर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाली गाड़ियों की सघन जांच शुरू कर दी गई। यूपी 64 टी 3986 नंबर की चिह्नित 407 बंद बॉडी गाड़ी ज्योहीं बिहार सीमा में प्रवेश की पुलिस के जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रोकने के बजाय और तीव्र गति से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर थोड़ी दूरी पर ही उसे धर दबोचा। गाड़ी की जांच करने पर गाड़ी में 750 एमएल के 250 पेटी डब्ल ब्लू व्हिस्की से भरी पाया गया। फिलहाल गाड़ी को थाने लाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक हरियाणा जिले के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम-भिवाड़ी निवासी दीपक सैनी बताया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026