Categories: गुठनी

गुठनी के मैरिटार गांव में ग्रैवियन बांध को ले उत्खनन से नाराज ग्रामीणों का हंगामा

मौके पर पहुंचे बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष व जेई ने लोगों समझाकर मामला कराया शांत

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के गुठनी प्रखंड के मैरिटार गांव में गोगरा तटबंध किनारे बन रहे ग्रेवियन बांध में हो रही अनियमितता तथा किसानों के जमीन से उत्खनन करने के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप था कि बाढ़ विभाग द्वारा किसानों की जमीन से जबरन मिट्टी उत्खनन कर गड्ढे खोदने, पेड़ काटने और सब्जियों को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है. जिससे किसान प्रभावित है. हंगामें की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बीडीओ धीरज कुमार दुबे, थानाअध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करवाया. बाढ़ विभाग के जेई बलराम राय ने कहा हम सबकी भावनाओं का ख्याल रखते हुये बिना किसी नुकसान का काम किया जायेगा.

ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा निजी जमीन पर 50 फीट से अधिक मिट्टी निकाल कर गड्ढा खोद दिया गया हैं, जिससे कृषि योग्य 25 बीघा से अधिक जमीन बर्बाद हो गई है. आरोप था कि खेत में लगे सब्जी, फल और हरे पेड़ों की भी कटाई कर दी गई है. उनका कहना था कि ठेकेदार पर शिकायत करने से वह केस में फंसाने और जबरदस्ती करने का धमकी दे रहे हैं. मौके पर पूर्व मुखिया विंध्याचल सिंह, शर्मनाथ सिंह, वरुण सिंह, हरि सिंह, रविंद्र सिंह, बृजानन्द सिंह, विनोद सिंह, प्रदुमन सिंह, नेमधारी दुबे, प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण प्रशासन से मुआवजा देने, मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर पड़े हुए थे. बीडीओ धीरज कुमार दुबे और थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह द्वारा आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026