परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में 28 सितंबर से नौवीं से उपर तक की कक्षाएं संचालित होंगी। बुधवार को जागरण में प्रकाशित खबर में दी गई संभावित सभी गाइड लाइन को शामिल करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने पत्र जारी कर गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सहमति से छात्र 28 सितंबर से स्कूल आ सकेंगे। स्कूल में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की 50 फीसद अधिकतम उपस्थिति के साथ प्रतिदिन एक तिहाई छात्र उपस्थित हो सकेंगे। विभाग की ओर से स्कूल खोलने के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी होगी, किन-किन बातों का ख्याल रखना होगा।
इन सभी बातों को डीईओ ने अपने पत्र में शामिल किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक बच्चा सप्ताह में सिर्फ दो ही दिन स्कूल जा सकता है। छात्रों को केंद्र सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करते हुए स्कूल जाने की अनुमति होगी। छात्रों के लिए ये हैं गाइडलाइन- स्कूल में सामाजिक दूरी का ख्याल रखें – अपने पेन, पेंसिल, कॉपी, किताबें आदि किसी से साझा नहीं करें
मोतिउर रहमान, डीईओ, सिवान
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…