छपरा: मांझी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला सहित तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया.गिरफ्तार कारोबारियों में छोटका महम्मदपुर गांव निवासी शोभ नाथ यादव ताजपुर निवासी हरेराम साह तथा फतेहपुर गांव निवासी तिलक चौधरी की पत्नी अनिता देवी बतायी जाती है.थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अबैध देशी शराब बिक्री की सूचना मिली थी.
सूचना के आधार पर अलग-अलग पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान एक महिला कारोबारी सहित तीन कारोबारी को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.शराब की तस्करी के उपयोग में लाने वाली एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया.तीनों जगहों से बरामद देशी शराब की मात्रा 45 लीटर हैं.इस मामलें में नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…