Categories: छपरा

छपरा में शादी का जोड़ा पहन अपने पिया का इंतजार कर रही है दुल्हन, दूल्हे के पिता ने बारात लाने से किया इंकार

छपरा: दहेज लोभी किस हद तक गुजर सकते हैं इसका उदाहरण देखना हो तो एक बार सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव की बेटी के आंसुओं को देख लीजिए। जिनमें खुशियों के बीच उस पल का दुख बसा हुआ है जब उसके होने वाले पति ने बारात लाने से मना कर दिया और इसके पीछे वजह थी…समाज का नासूर दहेज। जिसकी मांग न पूरी होने पर दूल्हे और उसके परिवार ने रविवार को आने वाली बारात को दहेज में बाइक नही मिलने पर रोक लगा दी है।बता दें कि मामला मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव का है।

जहां रहने वाली गुड़िया कुमारी पिता बृजेश राम मां चन्द्रावती देवी की शादी मशरक थाना क्षेत्र के ही लखनपुर गांव के जगलाल राम के पुत्र धर्मेंद्र राम से तय हुई थी और रविवार 21 नवम्बर की रात गुड़िया के दरवाजे बारात आनी हैं। जिसके स्वागत के लिए पूरी तैयारी चल रही हैं। गुड़िया भी सोलह श्रृंगार के लिए ब्यूटी पार्लर से श्रृंगार कर विधि विधान में लगी थी, तभी गुड़िया के पिता के मोबाइल पर लड़के के पिता के द्वारा फोन पर बाइक नही मिलने पर शादी कैंसिल करने की बात बताई और उन्होंने बताया कि बाइक दहेज में नही दिए हैं।इसलिए बरात लेकर नहीं आएंगे।

आगे बता दें कि इस पर शादी के लिए तैयार बैठी दुल्हन गुड़िया की मां चन्द्रावती देवी ने लड़के वालों पर ढे़र लाख रुपये दहेज में देने की बात बताई वही जबरदस्ती बारात के दिन ही बाइक की मांग कर बारात लाने से इंकार कर दिया। मामलेे में थाने की पुलिस को लड़की वालों ने प्रार्थना पत्र लेकर लड़के वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026