वैशाली: जिले के तिसियौता थाना क्षेत्र के पदमौल में संदिग्ध परिस्थिति में 6 लोगों की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि उनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। हालांकि उनकी मौत को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं परिजन भी शराब पिए जाने से इंकार कर रहे है। वह मौत का कारण ठंड लगने और हार्ट अटैक बता रहे हैं।
वैशाली के तिसिऔता थाने के धर्मपुर और महथी में अचानक 6 लोगों की मौत की खबर मिली। आनन फानन में मृतकों के घर पुलिस टीम पहुंची और मामले की पड़ताल करती दिखी।
घटना की सुचना पर पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे … महुआ SDPO पूनम केसरी मामले की पड़ताल करने पहुंची है। हालाँकि शुरूआती तौर पर 2 मौतों को पुलिस शराब से हुई मौत मानने से इंकार कर रही है, जबकि मरने वालों में से एक महथी के मृतक की पत्नी ने पुलिस के सामने शराब को मौत की वजह बताया है।
महज कुछ दूरी पर रहने वाले 6 लोगों की … एक साथ मौत .. और शराब से मौतों की खबर से इलाके में हड़कंप है तो पुलिस और प्रशासन भी पुरे मामले को अलर्ट मोड में पड़ताल करती दिख रही है। वारदात की जाँच के लिए जिले के SP घटनास्थल के लिए निकल गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…