Categories: पटना

स्वर्ण व्यवसायी के परिजनों को बंधक बनाकर पचास लाख की लूट….लुटेरों ने महिलाओं को रेप करने व बच्चों को गोली मारने की धमकी भी दिया…

पटना: बिहार में सुशासन की रविवार की सुबह अपराधियों ने चुनौती देते हुए बेगूसराय में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना बेगुसराय के नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सहायक थाना रतनपुर ओपी क्षेत्र के हीरा लाल चौक की है। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी समेत उसके पूरे परिवार को बंधक बना लिया और पचास लाख की लूट की घटना अको अंजाम दिया है . लूट का विरोध करने पर चाकू से हमला कर स्वर्ण व्यवसायी राजीव मंडल को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि आज सुबह स्वर्ण व्यवसायी राजीव मंडल अपने घर में परिजनों के साथ बैठे हुए थे उसी वक्त पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के घर में दस्तक दी । राजीव मंडल के परिजनों ने समझा की कामवाली बाई काम पर आई है और उन्होंने दरवाजा खोल दिया। जैसे ही स्वर्ण व्यवसायी के परिजनों ने दरवाजा खोला वैसे ही तकरीबन 5 की संख्या में नकाबपोश अपराधी अंदर घुस गए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इस दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी राजीव मंडल के मुंह में कपड़ा देकर टेप लगा दिया और परिजनों से लॉकर की चाबी मांगने लगे। जिस लॉकर का चाबी मिला उसे अपराधियों ने खोलकर सारा सामान ले लिया साथ ही साथ जो लॉकर नहीं खुले उनको तोड़कर अपराधियों के द्वारा लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया।

अहले सुबह हुई इस घटना के दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के परिवार में रह रही महिलाओं को हवस का शिकार बनाने की धमकी भी दी। महिलाओं के अनुसार अपराधियों ने उन्हें घर में ले जाकर बंद कर दिया और चाबी की मांग करने लगे। इस दौरान अपराधियों ने महिलाओं को बलात्कार करने की भी धमकी दी तथा छोटे बच्चे को गोली मारने की भी बात कही ।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026