परवेज अख़्तर/उचकागांव(गोपालगंज):- जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा खास गांव के खाड़ के पास से मीरगंज पुलिस द्वारा 52 कार्टन और चार बोरा में रखे गए 3039 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है।वैसे मौका पाकर धंधेबाज भागने में सफल रहा।मामले को लेकर मीरगंज पुलिस द्वारा उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता गांव निवासी दीपक कुमार, अमित कुमार तथा मीरगंज शहर के हथुआ मोड़ के फैसल राजा के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच पडताल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मीरगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिपरा खास के खाड़ के पास शराब की एक खेप छिपा कर रखी गई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे मीरगंज पुलिस द्वारा छापेमारी कर पिपरा खास के खाड के पास सड़क किनारे लवारिस हालत में 52 कार्टन और चार बोरे में रखे गए 3039 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।वैसे पुलिस के पहुंचने से पूर्व धंधेबाज मौके से फरार हो गए। मीरगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026