परवेज अख़्तर/सीवान:- बरात में आए बलेरो की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. नगवां गांव में उतर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तरया सुजान थाना क्षेत्र के गोसाइपट्टी गांव के बाबुजान शेख के लड़के का बरात नगवां गांव में मंगलवार को आया था. इसी बरात से रात्रि के करीब आठ बजे जब चालक ने गाड़ी को खड़ा करके बरात में खाना खाने गया था.जब चालक खलील अंसारी खाना खा कर बरात में वापस आया तो देखा कि गाड़ी उस स्थान पर नहीं है. चालक ने आसपास में काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला तो चालक ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया . सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने मौके पर पहुच छापेमारी किया लेकिन गाड़ी की कोई सुराग नहीं मिला. बुधवार को गाड़ी मालिक हीरालाल यादव ने थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है .जिसमे बलेरो गाड़ी संख्या यूपी 57 यू 1888 है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…