महाराजगंज में भाई की शादी में आई 32 वर्षीय बहन की हर्ट अटैक से मौत

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के मोहन बाजार के राजेंद्र पड़ित के पुत्र अशोक पड़ित की बरात 26 अप्रैल को निकलनी थी. जिसमें अशोक के करीबी संबंधी ही शरीक होने आए थे. उसी बरात में शामिल होने दूल्हे की बड़ी बहन केसरी देवी आयी थी. सुबह में अचानक उल्टी शुरू हुई और अचेत हो गयी. परिजन नजदीकी डॉक्टरों के पास ले गए. तबतक दूल्हे की बहन केसरी देवी दम तोड़ चुकी थी. केसरी देवी की शादी छपरा जिला के एकमा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में प्रमोद पड़ित से हुई थी.

शव को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार ससुराल के लोगों को बुला कर सौंप दिया गया. इधर राजेंद्र पंड़ित के पुत्र अशोक की बरात जीबी नगर थाना क्षेत्र के धनराजपुर तरवारा गम के माहौल में बिना बैंड बाजा व मंगल की निकली. बताया जाता है कि बर-बधू पक्ष के लोग आपस में मिल कर हित मित्र की राय से शादी संपन्न कर लेना मुनासिब समझा. दूल्हे की मां सुनैना देवी को एक तरफ बेटी की मौत व एक तरफ बेटे के विवाह का रस्म कुदरत का गजब दृश्य दिख रहा था. कभी चीत्कार मार कर रोती, कभी आस-पड़ोस की बहनों बेटियों की सांत्वना पर चुप हो जाती.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026