गुठनी पीएचसी से आज भी निकला कोविड मरीज का शव

एक महिला को किया गया सीवान रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से प्रतिदिन कोविड मरीज दम तोड़ रहे हैं. रविवार को एक अधेड़ पुरुष व एक बुजुर्ग महिला के बाद सोमवार को फिर एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया तथा एक अधेड़ महिला को सीवान रेफर किया गया है. सोमवार दोपहर दरौली के हीरा पासी के पुत्र जयप्रकाश पासी का ईलाज एक सप्ताह से दरौली में चल रहा था और अचानक श्वास धीमी पड़ने की शिकायत पर गुठनी पीएचसी लाया गया. मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका. शव को लिपट कर उसकी पत्नी गायत्री देवी रोती बिलखती रही. जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद लोग रो दिये. महिला का मायके गुठनी के नैनीजोर में है.

जिस कारण वह बेहतर इलाज के लिये गुठनी लेकर आयी थी. उसकी तीन बेटियां है और बेटी के शादी के लिये 10 दिन पहले जयप्रकाश ने कई गांवों का दौरा किया था और उसी क्रम में खांसी बुखार का शिकार हो गया था. जिस महिला को सीवान रेफर किया गया वह महिला गुठनी के भलुई गांव की निवासी है. उसे भी श्वास लेने का प्रॉब्लम है. जिसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कोविड मरीज होने की बात कह सीवान रेफर कर दिया. हालांकि महिला का ऑक्सीजन लेबल 92 था. परिजनों ने आग्रह किया आप कोविड यही जांच करवा दीजिये. मगर उन्होंने सिर्फ रेफर की बात कही. गुठनी क्षेत्र में लगातार हो रही मौतों ने सबको झकझोर कर रख दिया हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026