Barharia Siwan News

सिवान के बड़हरिया में फायरिंग कर सीएसपी से लूट लिए 4 लाख

  • दहशत फैलाने को दो राउंड की हवाई फायरिंग
  • तीन बाइक पर छह की संख्या में थे अपराधी

परवेज अख्तर/सिवान :- बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की अलसुबह बड़हरिया मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी में घुस कर चार लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। भागने के क्रम में अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास की है। लूट की सूचना के बाद बड़हरिया थानाध्यक्ष और एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गए। सीएसपी संचालक नासीर अहमद ने बताया कि शनिवार को को सीएसपी बंद था। सोमवार को अपने समय पर केंद्र खोलकर काम किया जा रहा था।

करीब साढ़े 11 बजे तीन संदिग्ध लोग पहुंचे और हथियार के बल पर केंद्र में मौजूद चार लाख रुपये लूट लिए। जिस समय घटना हुई उस दौरान मैं और मेरा एक स्टाफ सीएसपी का काम निपटा रहे थे। इसी बीच तीन लोग आए और मुझे हथियार  का भय दिकह कैश काउंटर में रखे सभी रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन बाइक पर छह की संख्या में अचानक लोग आए और तीन बाहर ही रुक गए, जबकि तीन लोग पहले तल्ले पर स्थित सीएसपी में चले गए।

थोड़ी देर बाद तीन लोग वापस नीचे आये, हमलोगों ने समझा की रुपयों की निकासी करने के लिए सभी आए हैं। इसके बाद थोड़ी देरी में नीचे मौजूद तीन युवकों ने हथियार निकाल कर हवाई फायरिंग की जिससे भगदड़ मच गई और सभी छह लोग बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद सीएसपी संचालक ने शोर मचाया तो घटना की जानकारी हुई। इधर पुलिस सीएसपी में लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाल अपराधियों की पहचान में जुटी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026