परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर के बली बाबा पुल के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक दुकानदार से 40 हजार रुपया लूट ली। ग्रामीणों ने पीछाकर एक अपराधी को अपाची बाइक के साथ पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में दारौंदा थाने में रसूलपुर निवासी व्यवसायी कृष्ण मोहन कुमार ने रविवार की शाम पांच के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उसकी दुकान महाचंवर में है। वह शनिवार की शाम दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी बली बाबा पुल के समीप तीन अपराधी पहले से खड़े थे। तीनों मुझे रोककर मारपीट करने लगे तथा बैग में रखे 37 हजार रुपए एवं मेरे पांकेट से 3 हजार रुपए निकाल लिए। साथ ही मेरा लैपटॉप एवं बैग फेंक दिया। मेरे चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्रित हो लुटेरों का पीछा किया। इसमें ग्रामीणों ने एक लुटेरे को अपाची बाइक के साथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया व्यक्ति रसूलपुर निवासी हरेराम साह बताया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…