दरौंदा

चाकूबाजी में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट एवं चाकूबाजी में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने में दिए गए आवेदन में फतेहपुर निवासी बाल्मीकि पासवान ने कहा है कि कुछ लोगों द्वारा जबरन मेरे जमीन में नाला खोदवाया जा रहा था। मना करने पर उक्त लोगों द्वारा गाली गलौज किया गया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जब मेरा पुत्र सजवल कुमार पहुंचा तो उसके चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस दौरान बीच बचाव करने आए पड़ोसी हरेंद्र कुमार मांझी को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने सजवल कुमार रंजन और हरेंद्र कुमार मांझी की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026