जिला

लूट कांड में लूटी गई मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार, जेल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाने के भीखाबांध गांव में दारौंदा पुलिस ने मोबाइल लूट गिरोह के एक सदस्य को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर के बयान पर दारौंदा थाना कांड संख्या 111/18 में दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि भीखाबांध निवासी अलाउद्दीन अंसारी के घर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही अलाउद्दीन अंसारी भागने लगा। इस संदेह पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से 30 जनवरी को लूटी गई मोबाइल बरामद की गई। अलाउद्दीन अंसारी ने दारौंदा पुलिस को बताया कि भीखाबांध निवासी असगर अली और करसौत निवासी नन्हे सिंह साथ मिलकर मोबाइल लूटपाट का काम करते हैं। असगर अली मेरे पास लूट का मोबाइल लाता है। जिसे मैं बेचता हूं। गिरफ्तार अलाउद्दीन अंसारी को सोमवार को जेल भेज दिया गया। विदित हो कि दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप 30 जनवरी को अपराधियों ने बड़हरिया के अंचल कर्मी सह एमएच नगर निवासी मुकेश प्रसाद से हथियार के बल पर मारपीट कर बाइक, नकदी एवं दो मोबाइल लूटी गई थी। अंचल कर्मी मुकेश प्रसाद अपने एक रिश्तेदार के श्राद्ध कर्म में एमएच नगर के पकड़ी बाजार जा रहे थे। उसी दौरान घटना हुई थी। मुकेश प्रसाद के बयान पर दारौंदा थाना कांड संख्या 14/18 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी लूट कांड का मोबाइल अलाउद्दीन अंसारी के पास मिला है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024