Categories: नौतन

नौतन में बैंक परिसर में महिला के झोले से 49 हजार नकदी व मोबाइल की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक परिसर मे बुधवार को एक महिला के झोले में ब्लेड मारकर 49 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल निकाल लेने का समाचार प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में थाना क्षेत्र के मठिया टोला गांव निवासी रामावती देवी पति रामाशंकर राज भर ने बताया कि नौतन सेन्ट्रल बैंक से अपने खाते से 49 हजार रूपये निकाल कर अपने झोले में रखकर पासबुक लेने लगी इसी बीच चोरों ने ब्लेड मारकर झोले में रखे पैसे और मोबाइल निकाल लिया.

इसकी जानकारी महिला को तब हुई जब पासबुक झोले में रखने लगी. पैसे चोरी हो जाने को लेकर बैंक मैनेजर से शिकायत करने के लिए पिड़ित महिला बैंक परिसर मे ही रोती गिलगिलाती इधर उधर भाग दौड कर रही थी. परन्तु बैंक मैनेजर बैंक परिसर से गायब थे. इस संबंध में बैंक मैनेजर रितेश कुमार से सम्पर्क करना चाहा तो बैंक में कार्यरत स्टाप ने कहा बाहर गये हैं. वहीं जब बैंक स्टाप से सीसीटीवी खंगालने की बात कही गई तो बताया गया की सीसीटीवी खराब है, काम नहीं कर रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026