Categories: दरौंदा

दारौंदा के बौनागंज जलालपुर के युवक की चैनवा में सड़क दुर्घटना में हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बौनागंज जलालपुर निवासी एक युवक का छपरा जिला के चैनवा के समीप छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौत की घटना सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से रसूलपुर की तरफ सामान की खरीदारी करने के लिए जा रहा था. तब तक चैनवा टोल टैक्स से महज 500 मीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बौनागंज जलालपुर गांव निवासी बलराम गिरी के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार गिरी के रूप में हुई है. घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026