परवेज अख्तर /सिवान :- जिले के गुठनी प्रखंड के श्रीकलपुर चेक पोस्ट के रास्ते अन्य प्रदेशों से सोमवार की रात्रि करीब 50 लोग पैदल पहुंचे, उन्हें कर्मियों द्वारा आरबीटी विद्यालय आपदा राहत केंद्र में ठहराया गया। इसमें अधिकतर मजदूर कानपुर, लखनऊ में काम करते हैं। सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई फिर नाश्ता-पानी कराकर मंगलवार की दोपहर तीन बसों उसे उनके गृह जिला भेज दिया गया। इसके पूर्व बस को सैनिटाइज्ड किया गया। इन मजदूरों में कटिहार के 26 समसतीपुर के 9, मुजफ्फरपुर के 3, सीतामढ़ी के 5, पूर्वी चंपारण के 5, वैशाली के 1 तथा मधुबनी के एक मजदूर शामिल थे। इस मौके पर सीमा आपदा राहत केंद्र की सहायक प्रभारी अर्चना कुमारी,डीटीओ कृष्ण मोहन सिंह, बीडीओ धीरज कुमार, सीओ राकेश कुमार के अलावा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सहित कई कर्मी व्यवस्था में तैनात थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…