Categories: पटना

निलंबित DSP पर 5000 के इनाम की घोषणा, नाबालिग से रेप के मामले में है फरार

पटना: गया में रेप मामले में फरार चल रहे तत्कालीन मुख्यालय डीएसपी कमलाकांत प्रसाद पर पांच हजार के इनाम की घोषणा की गई है। जो भी इनको पकड़ेगा उसे पांच हजार रुपए मिलेंगे। बता दें कि इनपर रेप का मामला चल रहा। जिसमें वह फरार घोषित हुए हैं।

एसएसपी हरप्रीत कौर के मुताबिक गया के तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय कमलाकांत प्रसाद पर दुष्कर्म का आरोप है और वे फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि फरार और सस्पेंड डीएसपी मुख्यालय पर 5000 रुपए का इनाम रखा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कराने में जो भी व्यक्ति या पुलिसकर्मी मदद करेंगे उन्हें पांच हजार का इनाम दिया जाएगा।

इनपर सरकारी आवास में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आरोपी डीएसपी की पत्नी पीड़िता को लेकर पुलिस मुख्यालय और कमजोर वर्ग आयोग के पास पहुंची थी। थाने में केस दर्ज करने के बाद गया कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। जिसके बाद सीआईडी के इंस्पेक्टर ने डीएसपी के खिलाफ गया कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। इससे पहले डीएसपी के घर की कुर्की जब्ती भी की गई थी लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। ऐसे में अब आरोपी डीएसपी पर शिकंजा कसने के लिए इनाम की घोषणा की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026