पटना: निर्दलीय MLC सच्चिदानंद चुनाव में अपनी जीत के बाद आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात की। सारण से चुनाव जीतने वाले सच्चिदानंद राय को अंतिम मौके पर बीजेपी ने टिकट से बेदखल कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए। चुनाव परिणाम भी उनके पक्ष में रहा और उन्होंने शानदार जीत हासिल कर बीजेपी को बड़ा झटका दिया।
वहीं चुनाव जीतने के अब सच्चिदानंद राय के अगले सियासी कदम को लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच सच्चिदानंद राय और ललन सिंह की हुई मुलाकात से अटकलों का बाजार गरमा गया है। हालांकि सच्चिदानंद राय ने मुलाकात के बाद कहा कि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात हुई। क्षेत्र के विकास के तथा भविष्य के बारे में उनसे बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि ललन सिंह का स्नेह और आशीर्वाद हमें मिला और भविष्य में भी सदा मिलता रहेगा।
सच्चिदानंद राय बेहद प्रभावशली राजनेता माने जाते हैं। न सिर्फ उनके क्षेत्र सारण बल्कि बिहार के बड़े इलाके में उनकी लोकप्रियता है। उनके समर्थकों की बड़ी तादात हर जगह है। इसी का परिणाम था कि उन्होंने एमएलसी चुनाव में भाजपा को करारी मात दी और निर्दलीय ही विधान परिषद पहुंचने में सफल हुए हैं। सच्चिदानंद राय की इसी लोकप्रियता और प्रभावशाली छवि को जदयू उन्हें अपने पाले में कर जनता के बीच बड़ा सन्देश देना चाहती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…