Categories: पटना

नशे की हालत में भाजपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने नेता समेत चार को पकड़ा, शराबबंदी कानून की उड़ा रहे थे धज्जियां

पटना: भागलपुर में उत्पाद विभाग की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। बता दें कि सबौर में छापेमारी के क्रम में शराब के नशे में भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रिंस मंडल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शराबबंदी होने के बाद भी ये लोग शराब पी रहे थे। शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे।

पुलिस ने पकड़ने के बाद शराब पीने की जांच में पुष्टी की है। जिसके बाद चारों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया है। उधर भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है ।पकड़े गए भाजपा नेता के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसी हरकत पार्टी की छवि को खराब करती है।

बता दें कि पहले भी यहां स्टेशन चौक के एक होटल में शराब और जुआ में भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के तत्कालीन जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के तत्कालीन जिला प्रवक्ता मनीष अग्रवाल और भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष मनीष बड़हरिया गिरफ्तार हुए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026