Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिलीगुड़ी से सिवान आ रही बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

परवेज अख्तर/सिवान:- शहर के मौनिया बाबा चौक पर मंगलवार की सुबह 6 बजे सिल्लीगुड़ी से सिवान आ रही बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, इससे एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल और मृतक के पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जबकि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया। मृतक की शिनाख्त यूपी के मेरठ निवासी जुमा का पुत्र बिलाल के रूप में हुई। जबकि घायल असलम बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उतर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले जुमा के पुत्र बिलाल बड़हरिया थाने के करबला में करीब 6 वर्षो से रहकर कपड़ा का व्यवसाय करता था। वह अपने साथी के साथ सिवान के विभिन्न मोहल्लों में बाइक से घूम-घूमकर कपड़ा बिक्री करता था। मंगलवार की सुबह बिलाल(45) अपने दोस्त असलम के साथ महाराजगंज में कपड़ा बिक्री करने बाइक पर से जा रहा था। इसी क्रम में मौनिया बाबा चौक को पार करने के क्रम में सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इससे बिलाल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं असलम घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक बस लेकर सिवान की तरफ भाग गया। चौक के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर बिलाल के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई। वहीं असलम को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बिलाल के शुभ¨चतक थाने पहुंचे। बिलाल को एक पुत्र एवं एक पुत्री है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को पता लगाने के लिए सिवान भेजा गया है। बिलाल के दादा 20 वर्षो पहले सिवान आए थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026