मैरवा

बंधन बैंक कर्मी से 55 हजार की लूट, अपराधियों की गोली से किशोर घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मकरियार पुल समीप दो बाइक पर पांच हथियार बंद अपराधियों ने बंधन बैंक के कैश कलेक्टर से 55 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों ने दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग की,लेकिन गोली एक किशोर के जांघ को भेदती हुई निकल गई। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। इधर घायल बच्चे को लेकर स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। दो दिनों में दो आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दे डाली है। घायल किशोर तितरा हनुमानगढ़ी निवासी धनेश्वर साह का पुत्र सन्नी उर्फ भोला बताया जाता है। मामले में कैश कलेक्टर के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ 55 हजार लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लूट की घटना और बच्चे को गोली लगने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार निराला और डीएसपी वहां पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश घंटों करते रहे। लेकिन ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर देर शाम तक डटे हुए थे। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मकरियार पुल के निकट में बंधन बैंक के कैश कलेक्टर से शुक्रवार की दोपहर हथियार के बल पर अपराधियों ने 55 हजार रुपए लूट लिए। दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में अपराधी अपना मुंह बांधे हुए थे। अपराधी का पीछा कर रहे हैं लोगों पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। इसी क्रम में पास ही खेल रहे एक 10 वर्षीय बच्चे के पैर के ऊपरी हिस्से को भेदती हुई निकल गई। ग्रामीणों ने घायल बच्चे को सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस वहां पहुंची। बंधन बैंक के कर्मी अशोक कुमार और विपिन कुमार ने बताया कि वे रुपयों की वसूली कर बैंक लौट रहे थे। इसी दौरान सोन नदी पर बने मकरियार पुल के निकट में दो बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर उन्हें रोक लिया और रुपए के थैला को छीन लिया। यह देखकर आसपास के लोग शोर करते हुए दौड़ पड़े। लोगों को देख अपराधियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी और वह भाग गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026