गोपालगंज: जिले के फुलवरिया स्थानीय थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव के निवासी ताज मोहम्मद का लड़का गिरफ्तार सलीम कुरेशी से लंबी पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध देशद्रोह का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार युवक सलीम कुरेशी एक विदेशी आतंकवादी का हथियार लहराते हुए देश के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाला वीडियो को लाइक किया था. साथ ही लाइक करते हुए उक्त वीडियो को कई दोस्तों को फॉरवर्ड भी किया था.
जिसको लेकर क्षेत्र की जनता में व्यापक आक्रोश देखा गया था. इसकी सूचना पर फुलवरिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार व थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के जवानों के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को उक्त वीडियो का जांच पड़ताल करते हुए कोयला देवा गांव पहुंचे. साथ ही चिन्हित कर उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचे. जिससे पुलिस ने पूछताछ किया. साथ ही सच्चाई सामने आने पर उसके विरुद्ध देशद्रोह का प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…