परवेज अख्तर/सिवान : बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग ने
कार्रवाई शुरू कर दी है। मझौली रोड, मेन रोड, पुरानी बाजार, नई बाजार, स्टेशन रोड समेत विभिन्न मोहल्लों में 70 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन विद्युत विभाग की टीम ने काट दिया। कनीय अभियंता
लोकेश कुमार के नेतृत्व में टीम दिन भर कनेक्शन काटने के लिए डोर टू डोर
घूमती रही। कुछ दिन पहले लाउड स्पीकर के माध्यम से बकाया बिल जमा करने के
लिए सूचना प्रसारित की गई थी। लोकेश कुमार ने बताया कि वैसे उपभोक्ताओं
का कनेक्शन काटा गया है, जिनके जिम्मे में 2000 या उससे अधिक का बिल
बकाया है। विद्युत कनेक्शन काटे जाने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ
है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…