पटना: बालू कंपनी ब्रॉडसन के शेयरधारक के बेटे को बर्थडे केक खिलाने के लिए नेताओं की लंबी कतार लग गई. मंत्री से लेकर विधायक तक केक खाने के लिए खड़े दिखे. आखिर बालू कंपनी के एक शेयर धारक की इतनी रुतबा कहां से आई? इसके पीछे बीजेपी के एक विधायक हैं जो मंत्रियों और विधायकों को बार-बार फोन कर बर्थडे पार्टी में इकट्ठा किया था। बताया जाता है की भाजपा विधायक की ब्रॉड सन के शेयरधारक के बेटे से काफी नजदीकी है। कहा तो यह भी जाता है कि विधायक जी बालू कंपनी के शेयरधारक से जमकर फायदा लेते हैं। वहीं कंपनी के शेयरधारक के बेटे भी राजनीतिक लाभ भी पाते हैं।
दरअसल, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार की शहर के एक नामी होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी में कई बड़े नेता शामिल हुए थे. मंत्री, विधायक समेत कई अन्य उस बर्थडे पार्टी में शामिल होकर बालू कंपनी के शेयर धारक के बेटे को केक खिलाया और उनके हाथो केक खाया. बर्थडे पार्टी में उपेंद्र कुशवाहा, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, विधायक डॉ संजीव कुमार, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार समेत कई अन्य नेता शामिल हुए। इसके अलावा भी कई लोग शामिल हुए। लगभग सभी दल के लोग शामिल हुए। जीवन कुमार के पिता बालू कारोबार करने वाली ब्रॉडसन कंपनी में शेयर धारक हैं. अब इसके पीछे जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसमें बड़े नेताओं को बर्थडे पार्टी में शिरकत करने के लिए भाजपा के एक विधायक ने बार-बार फोन कर बुलाया था।
समस्तीपुर के मोहिउद्दीनगर के बीजेपी विधायक राजेश सिंह ने कई विधायकों को फोन कर बर्थडे पार्टी में शामिल होने को कहा था. एक विधायक ने बताया कि बीजेपी विधायक ने उन्हें बार-बार फोन कर पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था। वे तो जीवन कुमार को जानते तक नहीं। लेकिन बीजेपी विधायक ने बार-बार फोन किया। बता दें, बीजेपी विधायक राजेश सिंह बंगाल चुनाव प्रचार में गये तो वहां भी बालू कंपनी के शेयर धारक के बेटे जीवन कुमार को साथ ले गये थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…