परवेज अख्तर/सिवान: शहर के कई मोहल्लों में मंगलवार को बिजली कम्पनी ने डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने किया। इस दौरान 50 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर साढ़े पन्द्रह लाख से अधिक का बिल बकाया है। जबकि 52 लोगों को दस दिन में बकाया बिल जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है। जेई शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में आंदर ढाला के नीचे यादव टोली गली में दो लाख 60 हजार रुपये बकाया पर कनेक्शन काटा गया है। इनके द्वारा कनेक्शन लेने के बाद कोई भी राशि जमा नहीं की गई थी। लक्ष्मीपुर में भी एक बड़े बकायेदार का कनेक्शन काटा गया। इसपर एक लाख 92 से अधिक का बिल बकाया था। वहीं रामनगर में 33 हजार बकाया पर कनेक्शन काटा गया। जबकि चार माह से 13 हजार पांच सौ बकाया रखने वाले का भी कनेक्शन काटा गया। जेई ने बताया कि सुदर्शन चौक के आसपास के मोहल्ले में पन्द्रह बकाएदारों को नोटिस थमाया गया। इन सभी पर ढाई लाख से अधिक का बिल बकाया है।
सेक्शन एक के जेई आफताब आलम के नेतृत्व में बबुनिया रोड के एक इलेक्ट्रानिक दुकान का कनेक्शन काटा गया। इस पर एक लाख 71 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। चमड़ामंडी में 83 हजार बकाया रखने वाले एक घरेलू कनेक्शन के बकाएदार की बिजली काटी गई। जेई ने बताया कि मखदुम सराय तुरहा टोली में ग्यारह बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इनपर दो लाख 64 हजार से अधिक का बिल बकाया है। वहीं दो लाख बकाया रखने वाले 17 लोगों को नोटिस दिया गया। शहरी सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार के नेतृत्व में महादेवा रोड में डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। 15 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर पांच लाख 50 हजार से अधिक का बिल बकाया है। वहीं दूसरी ओर नया किला, पुरानी बजाजी व आनंद नगर में बीस बकाएदारों को नोटिस दिया गया। इन सभी लोगों पर छह लाख से अधिक का बिल बकाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…