वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कोर्ट जाने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग

गोपालगंज में मंगलवार को सिविल कोर्ट के वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया दजा रहा कि यह घटना कुचायकोट लाइन होटल के पास सुबह 10 बजे हुई है। अपराधियोंने वकील राजेश पांडेय पर फायरिंग की। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि कुचायकोट बाजार निवासी अधिवक्ता राजेश पांडे अपने एक सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे। अभी बाइक सवार अधिवक्ता पोखर भिंडा गांव के समीप हाईवे पर पहुंचे ही थे कि पहले से घात से लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने वकील पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के वजह से वकील घायल हो गए। इधर बाइक सवार वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।

घायल वकील को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान वकील राजेश पांडेय की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। अधिवक्ता की मौत के बाद साथी अधिवक्ताओं ने सदर अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिक का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह क्या है इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024