परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना की गश्त दल ने सिधवल मोड़ के समीप से ट्रक में छुपाकर ला रहे शराब को बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यूपी से एक ट्रक में शराब की खेप आ रही है। इसके बाद इसकी सत्यापन के लिए थाना क्षेत्र के सिधवल मोड़ के समीप गश्ती दल द्वारा ट्रक को रोक कर जांच की गई।
इस दौरान ट्रक से 159 कार्टन अलग-अलग ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा शाहपुर दियारा निवासी मुन्नीलाल है। वही शराब तस्कर ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बार्डर क्षेत्र में ट्रक से बालू लेकर गया था और बालू बिक्री हो जाने के बाद यूपी से शराब लेकर आ रहा था। इधर पुलिस प्राथमिक कर शराब और वाहन को जब्त करते हुए शराब तस्कर को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…