Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय दो दिवसीय बैठक हुई संपन्न

परवेज़ अख्तर/सिवान:-  मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई। दूसरे दिन गोरियाकोठी, महाराजगंज, दारौदा व बड़हरिया विधानसभा क्षेत्रों के बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख तथा सभी मंडलों के मंच मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ शहर के एक पैलेस में बैठक की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसकी हर बूथ पर अपने कार्यकर्ता है और इन कार्यकर्ताओं की ही दम पर भाजपा केंद्र तथा राज्य में सरकार बनाए हुए हैं।

साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इस बैठक में मंडल स्तर पर सभी मंच मोर्चा व प्रकोष्ठ की कार्यसमिति की समीक्षा भी गई तथा आगामी 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सिवान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सुना जाएगा यह सुनिश्चित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व विधायक डॉ. कुमार देव रंजन सिंह, देवेश कांत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद पाठक, राजीव रंजन पांडेय, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री धनंजय कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कुन्दन कुमार सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक दीनानाथ पटेल उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026