Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के डीएम समेत दो वरीय पदाधिकारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, हड़कम्प

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। अमजनों में तो कोरोना फैल ही रहा है, अब सरकारी अधिकारी व कर्मियों पर इसकी काली छाया पड़ने लगी है। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को सिविल सर्जन द्वारा जिलाधिकारी, बाल संरक्षण इकाई के निदेशक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। इसके बाद जिलाधिकारी के संपर्क में आए अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों को सैंपल जांच कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। गौर करने वाली बात है कि सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में जिलाधिकारी व बाल संरक्षण इकाई के निदेशक सहित वरीय पदाधिकारियों के पॉजिटिव होने की सूचना के बाद समाहरणालय परिसर में खलबली मच गई है।

अन्य वरीय अधिकारी भी अब कोरोना जांच कराने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले कर्मचारी भी जांच कराने की तैयारी में जुट गए हैं। जिलाधिकारी लगातार कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मार्च से लेकर अगस्त माह तक काफी बेहतरीन काम किया। फिर भी वे कोरोना की चपेट आ गए। सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी सहित सदर अस्पताल के सीडीओ के पॉजिटिव होने की पुष्टि मंगलवार को की। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 27 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3165 हो गई है। लेकिन इनमें से अबतक 3035 लोग कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में कुल 112 एक्टिव मरीज ही बचे हुए हैं। वहीं अबतक जिले में कोरोना से 18 लोगों की मौत हो गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026