सिवान में नमीं आंखों से माता रानी की दी जा रही है बिदाई, विसर्जन जारी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर में शारदीय नवरात्र खत्म होते ही गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ अगले साल आने का निमंत्रण देते हुए मां की भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान पूजा स्थल पर पहले माता की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। महिलाओं ने मां को खोइचा देकर नम आंखों से उन्हें विदा किया। इसके बाद विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों द्वारा जयकार के साथ मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को वाहनों पर रखा गया और गाजे-बाजे के साथ विसर्जन स्थल के लिए प्रस्थान किया गया।

मौके पर श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ झूमते हुए शहर के दाहा नदी समीप बने श्रीनगर घाट पहुंचे और जयकारे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया। मौके पर मां के जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओ परिवार, समाज, देश आदि की सुख समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन ने सभी समितियों से निर्देशों का पालन करवाया। इस कारण पूरी सादगी के साथ माता की विदाई हुई।

शांति व्यवस्था को ले प्रशासन रहा अलर्ट :

मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्थानीय प्रशासन अलर्ट रहा। विभिन्न चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ फिरोज आलम, नगर थाना इंस्पेकटर सुदर्शन राम दल-बल के साथ गश्त करते रहे तथा लोगों को सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने की सलाह देते रहे।

निर्धारित रूट व समयानुसार निकाला जुलूस :

शहर के विभिन्न पूजा पंडालों को निर्धारित रूट एवं समयानुसार प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया गया था। इसका सभी पूजा समिति द्वारा पालन किया गया। पूजा समिति के लोग अपने निर्धारित रूट एवं समय के अनुसार मां की प्रतिमाओं के साथ दाहा नदी श्रीनगर घाट पर पहुंचकर विसर्जन किया तथा दूसरे पूजा समिति के सदस्यों को भी विसर्जन के लिए सहयोग किया। इस दौरान पूजा समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गई थी, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।

जुलूस देखने को जगह-जगह जमी रही भक्तों की भीड़:

प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर के जेपी चौक समेत विभिन्न जगहों पर जुलूस व झांकी देखने तथा मां के अंतिम दर्शन को लोगों की भीड़ जुटी रही। सभी अखाड़े के आने का इंतजार करते देखे गए। अखाड़ा आने पर जयकारे के साथ समिति के सदस्यों का भक्त स्वागत करते रहे। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026