परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव में सरयू नदी में स्नान करने गए एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक स्थानीय निवासी विक्रमा शर्मा का पुत्र मिथिलेश कुमार शर्मा था। वह गुरुवार की शाम अपने साथियों के साथ मठिया घाट पर स्नान करने के लिए गया था। अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने लगा, उसी समय वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सभी साथी घर वापस आ गए, मगर किसी ने मिथिलेश की ओर ध्यान नहीं दिया। शाम में परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो उसका कपड़ा व चप्पल घाट पर मिला। शव की तलाश जारी है। सीओ इन्द्रवंश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम को नदी में शव तलाश करने के लिए लगाया गया है। मोटरवोट की जरिए शव की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक शव नहीं मिला था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…