रघुनाथपुर

रघुनाथपुर में जदयू नेता का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- कृषि विभाग में डीजल अनुदान मद में तथाकथित रूप से 38 लाख रुपए का गबन किये जाने के विरोध में जदयू नेता महेश सिंह का आमरण अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जदयू नेता ने कहा कि अल्टीमेटम देने के बाद भी उनकी शिकायत नहीं सुनी जा रही है। कहा कि न स्थानीय अधिकारी सुन रहे हैं और न जिला का ही कोई अधिकारी बात करने आया। कहा कि जब तक इस मामले की जांच नहीं होती उनका यह अनशन अनिश्चित काल तक चलेगा।

जदयू नेता बिना कुछ खाये-पिये दूसरे दिन भी अपने कुछ समर्थकों के साथ आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर डटे रहे। रात में दो बार पुलिस उधर से गुजरी पर जदयू नेता का हाल जानने को नहीं पहुंची। यहां तक कि जदयू का ही कोई बड़ा स्थानीय नेता उनसे मिलने को नहीं पहुंचा। महेश सिंह ने कहा कि उनकी जायज मांग पर भी कोई अधिकारी नहीं सुन रहा है। इससे तो सरकार की ही बदनामी हो रही है। हालांकि आम लोगों को जदयू नेता को समर्थन मिल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026