बड़हरिया: बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह आंबेडकर नगर में शुक्रवार की रात में बिजली के टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. विदित हो कि थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह दलित बस्ती के अम्बिका राम का 24 वर्षीय पुत्र शरीफ कुमार शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली के टूटे की चपेट में गया. तार को छुड़ाने के चक्कर में वह बिजली की गिरफ्त में आता गया.

उसकी चीख सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गये. लेकिन सभी बेबस थे.तभी गांव के युवकों ने ट्रांसफार्मर से लाइन काटा.उसके बाद ग्रामीणों व परिजनों ने लकड़ी बाजार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.लेकिन डॉक्टरों ने शरीफ कुमार की बिगड़ती हालत को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया.परिजन व ग्रामीण गंभीर रुप से घायल शरीफ कुमार को लेकर सदर अस्पताल, सीवान पहुंचे. इलाज के लिए भर्ती कराने के लिए अभी पर्ची कटायी ही जा रही थी कि डॉक्टरों ने शरीफ को मृत घोषित कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026