परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि बिते 22 सितंबर की रात को सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए. जब रात को मेरी नींद खुली तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ है. तब कुछ शक हुआ, देखने पर पता लगा कि मेरे घर से छह मोबाइल और नगद 32 हजार 5 सौ रुपये गायब थे. जब इस सम्बंध में अपने चाचा को बताया तो उनके घर से भी एक मोबाइल गायब था. आवेदनकर्ता ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है.थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…