Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के भोरे में फिर मिला एक युवक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

  • 9 मई को अपने 15 साथियों के साथ आया था भुसावल से
  • 20 मई को लिया गया था 50 लोगों का सैम्पल,एक की ही आई रिपोर्ट

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- शुक्रवार को भोरे प्रखंड के कुवाडीडीह पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा एक 19 बर्षीय प्रवासी मजदूर जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला।इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।मजदूर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही रेफरल अस्पताल भोरे के स्वास्थ्य प्रबन्धक और प्रभारी की देखरेख में उसे गोपालगंज भेज दिया गया।यह मरीज गत 9 मई को ही अपने 15 अन्य साथियों के साथ कुवाडीडीह पहुंचा था।प्रशासन की तरफ से उन्हें क्वारंटाइन कराने की जब कोई पहल नहीं की गई तो जिला कुश्ती संघ के महासचिव राम पूजन साहनी की सलाह पर स्वयं ही सभी क्वारंटाइन हो गए थे। कोई भी अपने घर नहीं गया था,जिसका सबसे बड़ा फायदा आज मिला।इनके परिवार के किसी भी सदस्य को जांच के लिए और सैम्पल देने के लिए क्वारंटाइन सेंटर नहीं ले जाना पड़ा।पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद तीन किलोमीटर के दायरे की तीन पंचायतों डोमनपुर, लामिचौर और हुस्सेपुर को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

20 मई को क्वारंटाइन सेंटर से भेजा गया था जांच के लिए सैम्पल

9 मई को भुसावल से आए 16 सहित 50 प्रवासी मजदूरों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था।शुक्रवार को एक मजदूर का ही रिपोर्ट आया और वह भी पॉजिटिव।अन्य मजदूरों की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कोई और संक्रमित है या नहीं।चूंकि सभी प्रवासी मजदूर बाहर से आने के बाद अपने घर नहीं जाकर सीधे क्वारंटाइन सेंटर पर सेल्फ क्वारंटाइन हो गए थे।इसलिए परिवार के किसी सदस्य को जांच के लिए नहीं ले जाना पड़ा।

तीन किलोमीटर के दायरे की तीन पंचायतें की जाएंगी सील

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद तीन किलोमीटर के दायरे में आनेवाली तीन पंचायतों हुस्सेपुर, डोमनपुर और लामिचौर के गांवों को कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीडीओ पन्ना लाल ने बताया कि सील किए गए सभी गांवों के आवागमन मार्गों को पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से बांस बल्ली लगाकर पूर्णतः लॉक करने का आदेश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026