परवेज अख्तर/ सिवान:
अगल-अलग बैंकों के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अपराधियों में आंदर थाना के भीखपुर गांव निवासी राहुल सिंह भी शामिल है। वह अपने गांव में नहीं रहता है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में रहकर वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। ज्ञात हो कि मंगलवार को बस्ती के एसपी हेमराज मीणा ने बताया था कि महाराजगंज, गाजियाबाद और सिवान के रहने वाले साइबर क्राइम के एक्सपर्ट तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों अपराधी के पास से 2.80 लाख रुपये बरामद की है। चार साल के दरम्यान इन तीनों ने विभिन्न बैंकों का अधिकारी और कस्टमर केयर बन टेली कॉलिंग कर पूरे देश में करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी की है। दो साल में 5.10 करोड़ की ठगी। बस्ती में भी इसी तरह एक व्यक्ति को 1.10 लाख रुपए का चूना लगाया। तीनों ने महराजगंज, दिल्ली, गाजियाबाद, सिवान और लखनऊ में करोड़ों की प्राॅपर्टी खरीदने के साथ ही कई बिजनेस में पैसा इंवेस्ट भी किया है। एसपी ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट लगाने के साथ ही सारी संपत्ति जब्त की जाएगी। तीनों शातिर साइबर क्रिमिनल बताए जा रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…