गोपालगंज: दूसरे दिन किसान मेला में उमड़ी किसानों की भीड़

गोपालगंज: जिले के थावे प्रखंड स्थित होमगार्ड मैंदान लगाए गए चार दिवसीय किसान मेला में शनिवार के दिन किसानों की भीड़ उमड़ी पड़ी।किसान मेला में विष्णु सुगर मिल्स ,जिला मिट्टी जांच कार्यालय , जिला पशुपालन कार्यालय,मत्स्य कार्यलय,कृषि विज्ञान सिपाया, जिला उद्यान कार्यालय, जिला गब्य विकास, पूजा नर्सरी, सरस्वती नर्सरी, गंगा नर्सरी व आदिति फर्टीलाइजर आदि द्वारा किसान मेला में पहली बार स्टॉल लगाया गया था।पदम श्री से समानित, मुजफ्फरपुर जिला के सरैया प्रखंड के आनंदपुर गांव के किसान चाची राजकुमारी देवी द्वारा अंचार का स्टॉल लगाया गया है।जिसमे लहसुन,आम,ओल,नींबू, बॉस के कोपर का अंचार, करैला, लाल मिर्च, हरा मिर्च,आँवला आदि आचार के बारे में किसानों के बीच अमरेंद्र कुमार द्वाराजानकारी दी जा रही थी।महमद हामिद खान सीवान के द्वारा औषधि की खेती,के लिए स्टॉल लगाया गया था। जिसमे खस, की खेती एलबेरा,लेमनग्रास, सतावर तुलसी पॉमा रोजा तुलसी आदि पौधे से दवा बनाने के बारे में किसानों को जानकारी विशेषज्ञ के द्वारा दी जा रही है।

कृषि संसार स्टॉल हाजीपुर के हरउल द्वारा लगाया गया था।जिसमे सब्जी बीज,नेनुआ, बोरो, मरीचा, भिंडी, आदि सब्जी बीज के बारे में जानकारी अनिल कुमार भगत द्वारा किसानों को दी जा रही थी।तकनीकी पदाधिकारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि किसान मेला में सास्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से खेती करने के लिए नए तकनीक के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है।कम लागत से अधिक से अधिक उपज हो इस मेला के माध्यम से किसानों को जानकारी लगातार दी जा रही है।मौके पर बीएओ कुंदन कुमार, कमलेश सिंह,शैलेश मिश्रा, गौतम पंडित, मुकेश कुमार, हेमा कुमारी,उमेश सिंह,मनोज कुमार व बिनोद कुमार सिंह सहित काफी संख्या में किसान मेला में मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024