Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बर्फ को लेकर शहर में दो गुटों में झड़प, फायरिंग

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के शेखर सिनेमा हॉल के पास रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दो गुटों में झपड़ हो गई। इसके बाद वहां काफी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्रित हो गए। इसके बाद एक गुट द्वारा दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग कर दी गई। हालांकि इसकी पुष्टि कहीं से नहीं हुई क्योंकि पुलिस ने भी फायरिंग की बात को गलत बताया। मामले में बताया जाता है कि शेखर सिनेमा के पास दखिन टोला का एक युवक बर्फ की बिक्री करता है। रविवार की शाम उसके पास नवलपुर का एक बच्चा बर्फ की खरीदारी करने गया था। इसी बीच किसी बात को लेकर बर्फ बिक्री करने वाले ने बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चे ने इसकी जानकारी नवलपुर में अपने परिजनों को दी तो वहां से करीब 100 की संख्या में मोहल्ले वासी पहुंच गए और बर्फ वाले के साथ मारपीट करने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी बीच किसी ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। इधर मामले में पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली टाइगर मोबाइल सहित नगर थाना से पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि बर्फ को लेकर नवलपुर और दखिन टोला में झगड़ा हुआ था। लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो किसी ने कुछ भी नहीं बताया। फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इधर घटना के बाद दोनों मोहल्ले में तनाव है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024