Categories: पटना

पटना में इंजीनियर के घर छापेमारी, 15 लाख कैश और 32 लाख के गहने मिले, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

पटना: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता (इंजीनियर) कौन्तेय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को कार्रवाई की गई। गोसाई टोला स्थित फ्लैट की तलाशी में 15.50 लाख रुपए नगद के अलावा भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। पत्नी के नाम पर चार अचल संपत्तियां भी हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। विभिन्न बैंकों में आठ खाते और दो लॉकर भी मिले है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुताबिक पथ निर्माण विभाग के पटना सिटी स्थित गुलजारबाग अंचल में तैनात कार्यपालक अभियंता कौन्तेय कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान 1 करोड़ 76 लाख 82 हजार 920 रुपए की आय से अधिक संपत्ति पाई गई। 13 सितम्बर को इसकी प्राथमिकी दर्ज करने के बाद निगरानी के डीएसपी सुरेन्द्र कुमार मौआर के नेतृत्व में सदाकत आश्रम के पास गोसाई टोला स्थित नित्यानंद इन्कलेव के फ्लैट संख्या 403 की तलाशी ली गई। इस फ्लैट में कौन्तेय कुमार आने परिवार के साथ रहते हैं।

अलमीरा में रखा था लाखों रुपए कैश

फ्लैट की तलाशी के दौरान लगभग 15.50 लाख रुपए नगद, 3.80 किलोग्राम चांदी और 691 ग्राम सोने का आभूषण मिले। बरामद आभूषणों की कीमत 33.75 लाख रुपए आंकी गई है। विभिन्न बैंकों में 8 खाता और दो लॉकर का भी पता चला। लॉकरों को फ्रीज करावा दिया गया है। वित्तीय संस्थाओं में बड़े पैमाने पर निवेश से संबंधित कागजात भी मिले हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024