परवेज अख्तर/सिवान : भारतीय डाक विभाग द्वारा रुकुंदीपुर पंचायत भवन परिसर में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सुकन्या समृद्धि योजना के लिए शिविर आयोजित कर खाता खोला गया। शिविर के दौरान डाक अधीक्षक अरविंद कुमार ने ज्यादा से ज्यादा खाता खुलवाने का निर्देश संबंधित डाककर्मियों को दिया। उन्होंने बताया कि यह खाता एक हजार की राशि से खोला जाएगा। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम एक हजार से डेढ़ लाख रुपये तक की राशि जमा की जाएगी। खाता खोलने की तारीख से बालिका का 14 वर्ष उम्र पूरा होने पर खाते में रकम जमा की जा सकेगी। वहीं 21 वर्ष में परिपक्व राशि उसके माता-पिता को लौटा दिया जाएगा। मौके संजय साह, संजय कुमार राम, प्रमोद कुमार सिंह, शशि कुमार, पंकज सिंह, हरिशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…