परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बौडी गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट तथा फूस की झोपड़ी उजाड़ने का मामला प्रकाश में आया है. बौडी गांव निवासी सभापति पासवान पिता स्व. फिरंगी पासवान ने गुठनी थाने में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों पर आरोप लगाया है. उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि सोमवार की सुबह मैं अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटी राजकुमारी के साथ अपने बथान पर मवेशी खिला रहा था तभी ज्योति त्रिवेदी पिता नन्हकू त्रिवेदी, सदानंद्र त्रिवेदी पिता रामानंद त्रिवेदी, प्रमोद यादव पिता परशुराम यादव, रामसकल यादव पिता ठग यादव तथा बबन यादव पिता सुदर्शन यादव लाठी-डंडा और फरसा लेकर आए और मारना-पिटना शुरू कर दिये तथा पलानी उजाड़ दिए. उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि प्रमोद यादव हमारी पत्नी का सिर फरसा से मार कर फाड़ दिए और उसके कान का सोने का फूल छिन लिए है. मारपीट में घायल महिला का इलाज स्थानीय पीएचसी में परिजनों द्वारा कराया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…