मैरवा

करजनिया में महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप

रोते-बिलखते पीड़िता पहुंची थाने

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कर्जनिया गांव में शुक्रवार की रात 9 बजे शौच करने जा रही एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक के द्वारा छेड़खानी करने तथा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं महिला को युवक ने जान से मारने की धमकी भी दिया है. पीड़ित महिला कर्जनिया गांव के मंजू देवी है. उसने इस मामले में मैरवा थाना में आवेदन दी है. अपने दिये गये आवेदन में महिला ने कहा कि रात को नौ बजे शौच के लिए बाहर गयी थी.

गांव के ही द्वारिका साह का पुत्र अमित साह मेरे साथ छेड़खानी का प्रयास कर रहा था. इसका विरोध करने पर मारपीट भी किया है. हल्ला करने तथा थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित घटना के बाद रोते बिलखते रात को ही मैरवा थाना पहुंची हुई थी. पुलिस ने सुबह मामले की जांच करने की बात कह कर घर भेज दिया. पीड़ित महिला के पति बाहर रहते है. वह काफी डरी हुई है. उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी करवाई करने की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026