परवेज अख्तर/सिवान: जिले में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी शराब धड़ल्ले से लायी जा रही है। कार्रवाई के दौरान मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कुल 425 बोतल शराब जब्त की है। जबकि इस मामले में कुल तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से कुल 425 बोतल शराब व शराब ढ़ोने में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की गयी है। गिरफ्तारों में खुर्माबाद निवासी कलावती देवी, बसंतपुर के बिठुना निवासी प्रभात कुमार पांडेय व गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र निवासी एक दशवीं का परीक्षार्थी है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान कलावती देवी को खुर्माबाद, प्रभात कुमार पांडेय को दारोगा राय कॉलेज व वाहन चेकिंग में परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि कलावती देवी के पास से कुल 16 बोतल, प्रभात कुमार के पास से 63 बोतल व एक बाइक जबकि परीक्षार्थी के पास से सबसे अधिक 346 बोतल शराब व एक बाइक जब्त की गयी है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि शराब कारोबार में गिरफ्तार परीक्षार्थी को सोमवार को आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होना था, बावजूद वह यूपी से शराब की खेप बिहार की सीमा में पहुंचाने आया था। वहीं कलावती देवी पहली बार शराब कारोबार मामले में गिरफ्तार की गयी हैं लेकिन इससे पहले उसके परिवार के कई सदस्यों को शराब कारोबार मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…