हुसैनगंज: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में रविवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतका की पहचान सिधवल निवासी विवेक यादव की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता हरिहांस पश्चिम टोला निवासी कन्हैया यादव ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जला देने का आरोप लगाया है।

स्वजनों ने बताया कि सिधवल गांव निवासी चंदा यादव के पुत्र विवेक यादव की शादी हुसैनगंज थाना के हरिहांस गांव निवासी कन्हैया यादव की पुत्री प्रियंका कुमारी के साथ 14 मई 2022 को हुई थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया की शादी के छह माह बाद पुत्री के ससुराल वाले दहेज में बुलेट की मांग कर रहे थे और इसके लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उक्त लोगों ने पुत्री की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कक आवेदन मिला है। जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026