गोरेयाकोठी विधानसभा की आठ सड़कों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के गोरेयाकोठी, बसंतपुर एवं लकड़ी नबीगंज प्रखंड में विधायक देवेश कांत सिंह के प्रयास से ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव संजय दुबे ने 20 अक्टूबर को करीब 17 करोड़ 36 लाख की लागत से 30 किलोमीटर निर्मित होने वाली सड़क की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

इस आशय की सूचना देते हुए विधायक ने बताया कि गोरेयाकोठी प्रखंड नोनियाटोला से गोरेयाकोठी बाजार तक 1.2 किलोमीटर, मुस्तफाबाद से बरहोगाकोठी भाया शादीपुर तक 4.35 किलोमीटर, शादीपुर से शिवराजपुर तक 5.3 किलोमीटर, भिट्ठी से जफरपुरा तक 2.675 किलोमीटर, बसंतपुर के कुमकुमपुर बगहा भाया सेरिया तक 3.676 किलोमीटर, एलओ 33 बीटी रोड से लहेजी टीओ2 बनियाटोला तक 2.500 किलोमीटर और लकड़ी नबीगंज के एलओ23 नबीगंज से गोपालपुरकोठी तक 6.750 किलोमीटर व एलओ47 डुमरा से बजरमारा तक 3.550 किलोमीटर की सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

इन सड़कों की स्वीकृति मिलने क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कुमार गिरि, प्रमोद कुमार तिवारी, रंजीत प्रसाद, जितेंद्र सिंह, अखिलेश पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, श्याम किशोर तिवारी, कुबेर प्रसाद, अखिलानंद सिंह, तारकेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, मृत्युंजय सिंह, बबलू सिंह, त्रिभुवन सिंह, मुखिया अभय सिंह, रामकुमार सिंह आदि शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024