दारौंदा: एसडीओ ने विद्यालय बंद होने पर कार्रवाई को डीईओ को भेजा पत्र

परवेज अख्तर/सिवान: ग्रामीणों की शिकायतों पर एसडीओ संजय कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर गौरीशंकर उच्च विद्यालय उजांय के प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षकों के खिलाफ बिना सूचना के विद्यालय से गायब रहने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि 18 अक्टूबर 2022 को ग्रामीणों द्वारा दूरभाष से सूचित किया गया कि विद्यालय में कोई भी शिक्षक या कर्मी उपस्थित नहीं हैं। विद्यालय में ताला बंद है। सूचना के सत्यापन का निर्देश बीडीओ को देते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा विद्यालय पहुंचने के बाद जांच प्रतिवेदन दिया गया कि विद्यालय में ताला बंद है। इस संबंध में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर प्रेषित किया गया। जांचोपरांत प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में गौरीशंकर उच्च विद्यालय उजांय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक व कर्मी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की जाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026