Maharajganj News

अधिवक्ताओं का धरना 12वें दिन भी जारी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में व्यवहार न्यायालय शुरू कराने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ 12 दिनों से धरना एवं भूख हड़ताल पर है। 11वें दिन जिला जज महाराजगंज पहुंचकर सबसे पहले मुख्य पथ स्थित चंद्रशेखर पुस्तकालय में बने व्यवहार न्यायालय के विभिन्न चीजों का निरीक्षण किया तथा भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं से वार्ता की। फिर अनुमंडल परिसर में व्यवहार न्यायालय के लिए आवंटित जमीन का निरीक्षण किया। अधिवक्ता यह चाह रहे हैं कि जबतक व्यवहार न्यायालय को शुरू करने की तिथि मुकर्रर नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के सचिव दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि जब तक नए भवन का निर्माण नहीं हो जाता तब तक चंद्रशेखर पुस्तकालय के भवन में कार्य शुरू किया जाए। वहां न्यायालय कार्य के लिए उपयुक्त जगह है। जिला जज सरकार के विधि सेवा विभाग को रिपोर्ट भेजेंगे। उनका निर्णय अंतिम निर्णय होगा। इधर 12वें दिन संघ के अध्यक्ष मुंशी सिंह, पीपी रंजन द्विवेदी सहित कई अधिवक्ताओं की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन अध्यक्ष का कहना है कि तबीयत बिगड़े या कुछ हो जाए जब तक व्यवहार न्यायालय शुरू नहीं हो जाता हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर वशिष्ठ कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह,अखिलेंद्र सिंह, उमाकांत यादव, रश्मि कुमारी, केके सिंह, आमोद कुमार भानू, चितरंजन सिंह,सुरेंद्र सिंह, प्रेमनाथ प्रसाद, करूणाकांत सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, रविकांत उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, भारत भूषण भास्कर, मिथिलेश कुमार सिंह, विजय तिवारी, राकेश सिंह आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024