Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शहाबुद्दीन के भतीजे की हत्या बाद दहशत का रहा माहौल

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला में शुक्रवार की रात नौ बजे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी युसूफ की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से दक्षिण टोला का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण रहा। ज्यादातर घरों के युवक गायब रहे। इधर हत्याकांड में खबर प्रेषण तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई थी। मामले में पुलिस ने शनिवार की सुबह से जांच शुरू की। सुबह टाइगर मोबाइल की तैनाती की गई थी। जबकि दोपहर में दो बजे के बाद डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और खोजी कुत्ते की मदद से घटना स्थल सहित पूरे मोहल्ले का मुआयना किया गया। खोजी कुत्ता घटनास्थल से होते हुए मोहल्ले के गली के रास्ते विशाल मार्ट तक पहुंचा। यहां पहुंच कर वह ठहर गया। इससे पुलिस को यह अंदाजा लगा कि घटना को अंजाम दिए जाने के बाद अपराधी ओवर ब्रिज के समीप से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मोड़ स्थित एक मुर्गा दुकान के संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना स्थल से कुछ दूरी पर इस्माइल के घर से देशी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक करते हुए दक्षिण टोला के 27 घरों में छापेमारी की। छापेमारी के लिए काफी संख्या में महिला बल को लाइन से बुलाया गया था। जबकि मुख्यालय के पांच थानों की पुलिस फोर्स इस छापेमारी में शामिल थी।

डॉग स्क्वायड की टीम ने आधे घंटे तक की जांच

हत्याकांड के उद्भेदन के लिए जिला पुलिस ने छपरा से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया था। दोपहर बाद पहुंची टीम के संग एएसपी कांतेश मिश्रा घटना स्थल पहुंचे। यहां खोजी कुत्ते ने घटना स्थल के बाद पूरब दिशा का रुख किया, इसके दक्षिण दिशा में और फिर यहां से पश्चिम दिशा में आकर रुक गया, जिससे जांच टीम को यह अंदाजा हुआ कि आर्य कन्या स्कूल के समीप से अपराधी ओवर ब्रिज होकर भाग निकले।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026